Breaking News :
Home » » हरियाणा : सामान्य ज्ञान (भाग - II)

हरियाणा : सामान्य ज्ञान (भाग - II)


1. हरियाणा साहित्य अकादमी का गठन कब हुआ ?
उत्तर - 09 जुलाई 1970 को
2. हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला कहाँ लगता है ?
उत्तर- सूरजकुंड (फरीदाबाद)
3. सूरजकुंड क्राफ्ट मेला कब लगता है ?
उत्तर- प्रति वर्ष 1 से 15 फरवरी तक
4. हरियाणा का सबसे चर्चित और लोकप्रिय लोक कवि किसे माना जाता है?
उत्तर- पंडित लख्मीचंद
5. हरियाणा में सुल्तानपुर नेशनल पार्क किस जिले में स्थित है?
उत्तर- गुड़गांव
6. हरियाणा में कलेसर राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में है?
उत्तर-यमुनानगर
7. हरियाणा में मगरमच्छ प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर-भौर सैदां (कुरुक्षेत्र)
8.हरियाणा में गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर- पिंजौर(पंचकुला)
9. हरियाणा में मोर और चिंकारा प्रजनन केंद्र कहाँ है?
उत्तर- झाबुआ (रेवाड़ी)
10. हरियाणा में इंडियन नेशनल डिफेन्स यूनिवर्सिटी कहाँ बन रही है?
उत्तर- बिनोला (गुडगाँव)
11.हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर-जाट-पाली (महेंद्रगढ़)
12. हरियाणा किन अक्षांशो के बीच स्थित है?
उत्तर-27.39' से 30.55' उ. अक्षांश
13.हरियाणा किन देशान्तरों के बीच स्थित है?
उत्तर-74.28' से 77.36' पू. देशांतर के मध्य स्थित है
14.कौनसी नदी हरियाणा की पूर्वी सीमा निर्धारित करके उत्तर प्रदेश से अलग करती है?
उत्तर-यमुना नदी
15.वह कौन—सा प्रदेश है जिसके सभी पर्यटन स्थलों के नाम पक्षियों के नाम पर रखे गये हैं?
उत्तर- हरियाणा
16. हरियाणा की 2011 की जनगणना के अनुसार जनसँख्या कितनी है?
उत्तर-253.53 लाख।
17. सन 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में लिंगानुपात कितना है?
उत्तर-877
18. सन 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा का जनसंख्या घनत्व कितना है?
उत्तर-573
19. अंग्रेजों ने हरियाणा को पंजाब में कब मिलाया?
उत्तर-सन 1858 में।
20. पंजाब-हरियाणा का सीमांकन किस आयोग ने किया?
उत्तर-जे सी शाह आयोग।
21. सन 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में महिलाओं का प्रति 1000 पुरुष पर अनुपात सबसे कम है?
उत्तर-हरियाणा
22. रजिया बेगम का कत्ल कहाँ हुआ?
उत्तर- कैथल
23. रजिया बेगम का कत्ल कब हुआ?
उत्तर- 1240 ई.
24.पानीपत का पहला युद्ध कब हुआ?
उत्तर- 1526 ई.
25. पानीपत का पहला युद्ध किस-किस के बीच हुआ?
उत्तर- इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच
26. पानीपत के प्रथम युद्ध में किसकी विजय हुई ?
उत्तर- बाबर
27. शेरशाह का बचपन हरियाणा के किस जिले में बीता?
उत्तर- महेंद्रगढ़
28. शेरशाह सूरी के दादा इब्राहिम सूर का मकबरा कहाँ हैं?
उत्तर- नारनौल
29. पानीपत का दूसरा युद्ध कब हुआ?
उत्तर- 1556 ई.
30. पानीपत का दूसरा युद्ध किस-किस के बीच हुआ?
उत्तर- हेमू और अकबर के बीच
31. पानीपत के दूसरे युद्ध में किसकी विजय हुई?
उत्तर- अकबर
32. किन्हें भाखड़ा डैम का जन्मदाता माना जाता है?
उत्तर-चौधरी छोटूराम
33. हरियाणा में कितने मंडल हैं?
उत्तर-4
34. गुडगाँव मंडल में कौनसे जिले शामिल हैं?
उत्तर-6 जिले गुडगाँव, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़।
35. अम्बाला मंडल में कौनसे जिले शामिल हैं?
उत्तर-5 जिले अम्बाला, यमुनानगर,पंचकुला, कुरुक्षेत्र और कैथल।
36. रोहतक मंडल में कौनसे जिले हैं?
उत्तर-5 जिले रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और करनाल।
37. हिसार मंडल में कौनसे जिले शामिल हैं?
उत्तर-5 जिले हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा और जींद।
38. जब 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा राज्य बना तब इसमें कितने जिले शामिल थे?
उत्तर-7 जिले अम्बाला, रोहतक, महेंद्रगढ़, गुडगाँव, करनाल, हिसार और जींद।
39. हरियाणा का 21वां जिला कौनसा और कब बना?
उत्तर-पलवल 13 अगस्त 2008 को।
40. हरियाणा के किस जिले का मुख्यालय किसी अन्य शहर में स्थित है?
उत्तर-महेंद्रगढ़ का नारनौल में।
41. देश का राष्ट्रीय कैंसर संस्थान कहाँ 2035 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है?
उत्तर-बाढ़सा (झज्जर)
42. हरियाणा में परमाणु विद्युत केंद्र कहाँ बनाया जा रहा है?
उत्तर-गोरखपुर (फतेहाबाद)
43. ओलम्पिक की एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन थी?
उत्तर- कर्णम मल्लेश्वरी
44. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का भारत में कौनसा स्थान है ?
उत्तर-20वां
45. हरियाणा का लौह पुरुष कौन कहलाता है ?
उत्तर-चौ. बंसीलाल
46. ऑनलाइन जन शिकायत दर्ज करने वाला भारत का पहला राज्य कौनसा था ?
उत्तर- हरियाणा (सन 2010 में)
47. चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय हरियाणा के किस जिले में स्थापित किया गया है ?
उत्तर-सिरसा
48. हरियाणा के दक्षिण क्षेत्र में स्थित पहाड़ियॉं निम्न में से किसका हिस्सा हैं ?
उत्तर- अरावली पहाड़ियां
49. हरियाणा राज्य का गठन संविधान के किस संशोधन द्वारा हुआ ?
उत्तर-17 वें
50. हरियाणा भारत के कौन-से राज्य के रूप में अस्तित्व में आया ?
उत्तर - 17 वें
Share this post :

एक टिप्पणी भेजें