Breaking News :
Home » , » हरियाणा : सामान्य ज्ञान (भाग - I)

हरियाणा : सामान्य ज्ञान (भाग - I)

  • 1966-67 में रेल मार्ग की लंबाई थी 3,245 किमी। अब 4106.26 किमी है ।
  • सबसे पहले 8 मई, 1976 में आकाशवाणी रोहतक की हुई स्थापना।
  • पहले हिसार दूरदर्शन केंद्र का शुभारंभ एक नवंबर, 2002 को हुआ।
  • वर्ष 1889 में गुड़गांव से बाबू कन्हैयालाल सिंह ने जाट समाचार पत्र निकाला था।
  • 12वीं पंच वर्षीय योजना 2012-2017 तक के लिए स्वीकृत की गई है 90000 करोड़ रुपये की राशि।
  • सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला है फरीदाबाद। यहां की जनसंख्या 17,98,954 है।
  • सबसे कम जनसंख्या वाला जिला है पंचकुला। यहां की जनसंख्या 2,98,919 है।
  • प्रदेश जनसंख्या घनत्व है 573।
  • दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले हैं15 जिले।
  • प्रदेश की साक्षरता दर है 76.60 फीसदी। प्रदेश का साक्षरता दर के हिसाब से 22वां स्थान है।
  • 2001 से 2011 तक 19.20 फीसदी रही जनसंख्या वृद्धि दर।
  • राज्य में सबसे पुरानी हवेली फतेहाबाद में है।
  • कल्लन खां, होद्दू खां, हाफिज खां, अचपल, जोहराबाई व पंडित जसराज राज्य के प्रसिद्ध गायक रहे।
  • प्रदेश के 43 पर्यटन परिसर हैं। 63 लाख पर्यटक यहां हर वर्ष आते हैं।
  • सुनील दत्त, मनोज कुमार, सतीश कौशिक, सोनू निगम, पूजा बत्रा, जूही चावला, रणदीप हुड्डा जैसे फिल्म स्टारों का संबंध हरियाणा से है।
  • हरियाणा सिनेमा की प्रथम फिल्म 1970 में हरफूल सिंह जाट जुलाणी जारी हुई थी।
  • गुरु गोरखनाथ, राजाराम शास्त्री, संत नित्यानंद, जैतराम्र, हरिदास, सहित कई साहित्यकार यहां हुए हैं।
  • हरियाणा के पहले सूफी संत शेख मुहम्मद तुर्क रहे।
  • 1958 में कारीडफ में हुए राष्ट्रीय खेलों में पहलवान लीलाराम ने स्वर्ण पकद जीतकर पहले भारतीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी बने।
  • प्रदेश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार भीम पुरस्कार है।
  • यहां जिला स्तर पर सर्वाधिक उत्पादन करने वाले किसान को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • प्रदेश में अब तक 20 मुख्यमंत्री बन चुके हैं।
  • वर्तमान में 12वीं विधानसभा का कार्यकाल चल रहा है।
  • 1966 में 46 विधानसभा क्षेत्र थे, अब 90 हैं।
  • प्रदेश में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री, ओमप्रकाश चौटाला रहे हैं।
  • प्रदेश के नेताओं में ताऊ देवीलाल देश के उप-प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हैं।
  • फिरोज तुगलक द्वारा निर्मिल लाट की मस्जिद हिसार में स्थित है।
  • राज्य में पहली जनगणना वर्ष 1971 में हुई। 
  • पहला नाम संभवत: ब्रह्मावर्त था। मनु स्मृति में इसका उल्लेख है।
  • एक हजार पुरुषों पर 877 महिलाएं है।
  • महम कांड, दुलिना कांड, डबवाली अग्निकांड यहां के चर्चित मामले रहे हैं।
  • लाला लाजपत राय द्वारा 1887 में हिसार में कांग्रेस की नींव डाली गई थी।
  • हरियाणा खुंभी उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है।
  • प्रतिदिन दूध की यहां खपत 673 ग्राम है। राष्ट्रीय औसत 252 ग्राम है।
  • 1977 में राज्य में हुडा की स्थापना की गई थी।
  • हरियाणा गांवों तक बिजली पहुंचाने वाला पहला राज्य।
  • हड़प्पा सभ्यता से पहले की सभ्यता के आवेशष हरियाणा में मिले हैं।
  • 1857 की क्रांति अंबाला की छावनी से आरंभ हुई थी।
  • राज्य की सड़कों की कुल लंबाई 27,053 किलोमीटर है।
  • हरियाणा में पहली बार 1967 में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था।
  • राज्य में आखिरी 21वां जिला पलवल 15 अगस्त, 2008 को बना।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला है। क्षेत्रफल 3,983 वर्ग किमी है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला है पंचकुला। पंचकुला का क्षेत्रफल 898 वर्ग किमी है।
  • पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा बने थे।
  • पहले राज्यपाल धर्मवीर बने थे।
  • हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी करोह की औसत ऊंचाई 1514 मीटर है।
  • कुल कृषि योग्य भूमि है 3.80 मिलियन हेक्टेयर है।
  • राज्य में 90.50 लाख से ज्यादा पशु हैं।
  • 11 राष्ट्रीय राज्य मार्ग गुजरते हैं प्रदेश से। 
Share this post :

एक टिप्पणी भेजें