Breaking News :
Home » , » नवंबर में होगा एचटेट, शिक्षा बोर्ड करेगा आयोजित

नवंबर में होगा एचटेट, शिक्षा बोर्ड करेगा आयोजित

हरियाणा पात्रता परीक्षा को लेकर छाए असमंजस के बादल छट गए हैं। शिक्षा बोर्ड प्रशासन की दलीलें कामयाब हो गई हैं और अब कर्मचारी चयन आयोग नहीं, बल्कि शिक्षा बोर्ड ही एचटेट का संचालन करेगा। इसके साथ ही बोर्ड प्रशासन ने पूर्व में निर्धारित की गई संभावित समय सारिणी पर ही एचटेट का आयोजन करवाना तय कर लिया है। गौरतलब है कि एचटेट को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बीच पिछले करीब छह माह से खींचतान चली आ रही थी। एक बार तो लगभग तय हो गया था कि आने वाला एचटेट शिक्षा बोर्ड की बजाए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा। लेकिन इस बीच शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने एचटेट चयन आयोग को देने से इंकार करते हुए प्रदेश सरकार के समक्ष दलील पेश की थी।
आखिरकार सरकार ने बोर्ड अधिकारियों के पक्ष को सहमति दे दी है। जाहिर है कि एचटेट को लेकर छाई असमंजस के चलते हजारों भावी शिक्षकों का इंतजार लंबा होता जा रहा था। लेकिन अब उन्हें इसकी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। क्योंकि बोर्ड प्रशासन ने नवंबर में एचटेट के आयोजन की पुन: तैयारी शुरू कर दी है।
सरकार ने दे दी है सहमति: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह व सचिव अनिल नागर ने कहा कि अब स्पष्ट हो गया है कि एचटेट शिक्षा बोर्ड ही करवाएगा। बोर्ड ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। नवंबर माह में एचटेट होना लगभग तय है।
Share this post :

एक टिप्पणी भेजें